Raebareli News: आंगनबाड़ी प्रतिनिधिमंडल की राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से मुलाकात, की ये बड़ी मांग

रायबरेली आंगनबाड़ी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद से मुलाकात की। नई दिल्ली में आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

Raebareli: रायबरेली आंगनबाड़ी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद से मुलाकात की। नई दिल्ली में आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को रखते हुए उनसे संसद में इन मुद्दों को उठाने की अपील की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा कदम

इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने 17 फरवरी को भी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की थी। उस दौरान भी संगठन की मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर प्रतिनिधिमंडल ने उनसे दोबारा मुलाकात कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

हरीश राणा की ‘इच्छामृत्यु’ को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, फैसला सुनाते भावुक हुए जज; जानिये पूरा मामला

सांसदों के सामने समस्याओं को रखा

इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष इंदु वर्मा, प्रदेश महामंत्री उषा मौर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष बबिता सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रियंका सिंह शामिल रहीं। इनमें रायबरेली से प्रियंका सिंह भी विशेष रूप से दिल्ली पहुंचीं और क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सांसदों के सामने प्रमुखता से रखा।

जानिये क्या है इच्छामृत्यु? कानून को लेकर क्या संविधान में प्रावधान, क्या हुआ सुप्रीम कोर्ट में…

प्रतिनिधिमंडल ने सांसदों को दिए ज्ञापन में मानदेय वृद्धि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, सेवा नियमावली लागू करने, सेवानिवृत्ति से संबंधित स्पष्ट नियमावली बनाने तथा सेवा सुरक्षा प्रदान करने जैसी प्रमुख मांगों को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इन मुद्दों को संसद और संबंधित मंत्रालय तक पहुंचाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में ठोस निर्णय लिया जाए।
सांसदों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं और मांगों को संसद में उठाने का प्रयास किया जाएगा।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 11 March 2026, 1:07 PM IST

Advertisement
Advertisement