हिंदी
रायबरेली में बवाल (Img: Dynamite News)
Raebareli : रायबरेली थाना नसीराबाद पुलिस ने 14 जून को गांव पूरे नंदा शुक्ला मजरे गढा पोस्ट सुजवरिया में हुई मारपीट के मामले में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि शिक्षक नेता ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने एसपी रवि कुमार से मिलकर मामले में सही जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है।
मामले में पूरे नंदा शुक्ल मजरे गुढ़ा थाना नसीराबाद निवासी अवधेश शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक नेता राजेश शुक्ला निवासी इंदिरा नगर थाना कोतवाली नगर के साथ सुरेश शुक्ला, मनीष शुक्ला निवासी पुरे नंदा शुक्ला मजरे गुढ़ा थाना नसीराबाद और मोनू निवासी ग्राम मुंडीपुर थाना ऊंचाहार के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस मामले में पीड़ित ने यह भी बताया कि राजेश शुक्ला ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर उसे जान से करने का प्रयास किया। जिसके कारण उसके सिर पर चोट आई है।
Raebareli Murder: खून से सना मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में प्राइमरी शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने ऊपर हुए हमले और नसीराबाद थाने पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पैतृक खेत में लगी मशीन पर लाठी-डंडों और असलहों से लैस लोगों ने पहुंचकर न केवल अभद्रता की, बल्कि मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने का प्रयास भी किया।
सोशल मीडिया पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने वीडियो और अपना पक्ष पेश करते शिक्षक संघ अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से उन्हें लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कई बार फायरिंग की घटनाएं भी हुई हैं, जिससे उनका पूरा परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष के लोगों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर रही है।
उन्होंने नसीराबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले लगभग छह महीनों से उनके पैतृक आवास और पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में नसीराबाद पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि कई बार थाने, चौकी और संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
शिक्षक संघ अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि थाने का एक कथित दलाल और ग्राम प्रधान मिलकर उनकी हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले उन पर हमला किया गया, उन्हें धमकियां दी गईं और अब उन्हें ही झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
Raebareli: नसबंदी के बाद भी गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां, CHC पर उठे गंभीर सवाल
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। और नसीराबाद थाने की पुलिस के खिलाफ एसपी से कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
Location : Raebareli
Published : 16 June 2026, 12:27 PM IST
Topics : crime news Nasirabad police Raebareli UP Police