Raebareli Crime: रायबरेली में कार सवार बदमाशों ने की लूट, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली में कार सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस चौकी से थोड़ी दूर हुई घटना से इलाके में दहशत है। घटना गदागंज थाना क्षेत्र में मखदूमपुर चौकी के पास का है। यहाँ औरा कार सवार चार बदमाश जन सुविधा केंद्र संचालक अरुणेंद्र तिवारी से बैग छीनकर फरार हो गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 February 2026, 8:00 PM IST

Raebareli: रायबरेली में कार सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस चौकी से थोड़ी दूर हुई घटना से इलाके में दहशत है। घटना गदागंज थाना क्षेत्र में मखदूमपुर चौकी के पास का है। यहाँ औरा कार सवार चार बदमाश जन सुविधा केंद्र संचालक अरुणेंद्र तिवारी से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 2 हजार नकदी के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का कैमरा भी था।

यह है पूरा मामला

घटनाक्रम के अनुसार जन सुविधा केंद्र संचालक अरुणेंद्र तिवारी सेंटर बंद करके घर जा रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए कार सवार बदमाश अरुणेन्द्र का बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। लूट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी का अचानक फील्ड मिशन, पंचायत अधिकारियों के कामकाज के रहस्यों का पर्दाफाश

पीड़ित अरुणेंद्र कुमार ने बताया कि वह रात में दो बैग लेकर के घर क्यों निकाला था रास्ते में कर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसका बैग छीन लिया इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की अरुणेंद्र ने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी चला रहा था और दूसरा बगल में बैठा था। घटना स्थल की जानकारी उसने परीक्षकों को दी मौके पर डायल 112 को फोन किया गया पुलिस ने मौके पर आकर उससे पूछताछ की और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 7 February 2026, 8:00 PM IST