Raebareli News: बरसात के कारण गिरी कच्ची छत, दबकर बच्चे की मौत

रायबरेली से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सलोन क्षेत्र के धरई दक्षिणी में एक कच्चा घर की छत अचानक से गिर गई। जिसमें दबकर 4 लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्चे की मौत हो गई। पढिये पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 23 August 2025, 3:06 PM IST
google-preferred

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां  सलोन क्षेत्र के धरई दक्षिणी में एक कच्चा घर की छत अचानक से गिर गई जिसमें दबकर 4 लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्चे की मौत हो गई। मामला 22अगस्त को रात में लगभग 11 बजे का है। घर में पूरा परिवार सो रहा था। तभी बरसात के कारण अचानक कच्ची छत भरभरा कर गिर गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिसमें सभी पांचों लोग घायल हो गये वहीं चीख पुकार सुनकर गांव के लोगो ने आनन फानन सभी को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलोन लाए। जहां पर ऋषभ लगभग उम्र 10 वर्ष पुत्र सर्वेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चार लोग हुए घायल गेंदालाल, कृपालु देवी, सर्वेश कुमार व लाडली को एडमिट किया गया। जिसमें सर्वेश कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है और रात में मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का कहना है की रात में कई बार एंबुलेंस कॉल किया गया पर एंबुलेंस नहीं आई।

कुत्तों के चक्कर में महिला समेत 5 लोगों के फोड़े सर, कारण जानकर रायबरेली की पुलिस परेशान, पढ़ें पूरा मामला

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान...

रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। सूची न्याय पंचायत के ग्राम सभा रायपुर महेवा निवासी आशीष पासी (पुत्र रामकेश पासी) की मौत हो गई। घटना रात को हुई, जब आशीष अपने गांव से सलोन जा रहे थे। बगहा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आशीष को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सीएससी रायबरेली ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन रात करीब 3 बजे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

DN Exclusive: देवरिया में बरसात ने खोली प्रशासन की पोल: जलभराव से स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ी

 

Location :