मेरठ की दुकान में अचानक कैसे निकला? 7 फीट के अजगर ने मचाया हड़कंप

मेरठ के शिव चौक स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकान में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अंदर 7 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। दुकानदार के शोर मचाने के बाद भीड़ जुट गई और वन विभाग ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 June 2026, 6:12 AM IST
google-preferred

Meerut : जिले के शिव चौक इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कन्फेक्शनरी दुकान के अंदर अचानक 7 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। जैसे ही दुकानदार की नजर इस विशालकाय सांप पर पड़ी, उसके होश उड़ गए और वह शोर मचाते हुए दुकान से बाहर भाग गया। कुछ ही मिनटों में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

भीड़ और अफरा-तफरी के बीच लोग सुरक्षित दूरी बनाकर अजगर को देखने की कोशिश करते रहे, जबकि दुकान के आसपास डर और दहशत का माहौल बन गया। मामला मेरठ के वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित शिव चौक का बताया जा रहा है, जहां यह घटना शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई।

कन्फेक्शनरी दुकान में अचानक दिखा अजगर

दुकान संचालक अंकित, जो असौड़ा हाउस इलाके के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि जैसे ही वह दुकान के अंदर पहुंचे तो उन्हें एक बड़ा अजगर फर्श पर रेंगता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। देखते ही देखते दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

इलाके में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत

अजगर मिलने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। लोग दूर खड़े होकर इस नजारे को देख रहे थे, वहीं कई लोग अपने मोबाइल में वीडियो बनाने में जुट गए। दुकान के आसपास अफरा-तफरी का माहौल इतना बढ़ गया कि कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

8 साल के बेटे से सिगरेट पिलवाकर बनाता है रील… मेरठ की महिला ने एक्स हसबैंड पर गंभीर आरोप, मांगी कस्टडी

सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग टीम

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया गया कि अजगर दुकान के अंदर कहीं छिप गया था, जिससे उसे पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम ने बेहद सावधानी के साथ ऑपरेशन चलाया ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे।

4 घंटे की मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू

लगभग 4 घंटे तक चले इस रेस्क्यू अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार, अजगर को आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। इस सफल ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोगों और दुकान संचालक ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

अजगर के पकड़े जाने के बाद इलाके का माहौल सामान्य हुआ और लोगों ने राहत महसूस की। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम की सराहना की, जिन्होंने समय पर पहुंचकर बड़ी घटना को टाल दिया।

Location :  Meerut

Published :  14 June 2026, 6:10 AM IST

Advertisement