Fatehpur: दहेज प्रताड़ना का शिकार गर्भवती विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

फतेहपुर में दहेज की मांग और मारपीट के आरोपों के बीच एक गर्भवती विवाहिता के लापता होने के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 September 2026, 4:20 PM IST

Fatehpur: जिले में दहेज की मांग और मारपीट के आरोपों के बीच एक गर्भवती विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बीवी को लेने पहुंचा था ससुराल, लेकिन दुल्हनिया तो आई नहीं मौत आ गई

पीड़ित माँ के मुताबिक उनकी बेटी सीता देवी की शादी 12 मार्च 2019 को दीपक कुमार के साथ हुई थी।आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर सीता को प्रताड़ित करते थे। शिकायत में पति दीपक कुमार समेत सास दासिया, जेठ मंगल, मामा भुक्कू और मामा के बेटे अंजीत कुमार पर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए गए हैं।

कानपुर से लखनऊ आ रहे थे दरोगा, सरोजनीनगर में डंपर से जा भिड़ी कार; मौके पर मचा हड़कंप

बेटी से कई बार रुपयों की होती थी मांग 

पीड़ित मां का कहना है कि उनकी बेटी से कई बार रुपयों की मांग की जाती थी। रुपये नहीं देने पर पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे मायके जाने के लिए कहा जाता था। सीता का करीब तीन साल का बेटा रितिक भी है। माँ के मुताबिक, बेटी ने उन्हें बताया था कि ससुराल में लगातार काम कराने और प्रताड़ित करने के बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती है। परिवार का आरोप है कि 15 सितंबर को सीता अपने ससुराल गई थी। इसके बाद 17 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे फोन पर सूचना मिली कि ससुराल में विवाद हुआ है और इसके बाद सीता कहीं चली गई। जानकारी मिलने पर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि सीता के साथ मारपीट हुई थी और इसके बाद वह लापता हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर, नोएडा एक्सप्रेसवे पर भौकाल मचाने वाली सभी गाड़ियों पर हुआ एक्शन

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

परिवार ने बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई जिसके बाद पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटी की तलाश कराने और नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है की कहीं उसकी गर्भवती बेटी को ससुरालीजनो ने हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है।

Location :  Fatehpur

Published :  21 September 2026, 4:20 PM IST