अमेठी में बिजली गुल प्रशासन चुप! नाराज कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा में बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सलोन को सौंपा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 24 May 2026, 1:41 PM IST

Amethi: अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा में बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सलोन को सौंपा।

जनहित के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध

यह प्रदर्शन किशोरी लाल शर्मा के निर्देशन और अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की देखरेख में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष किरन देवी ने कहा कि लोग समय से बिजली बिल जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जो बिजली मिलती भी है उसका वोल्टेज बेहद कम रहता है, जिससे किसानों को धान की बेड़ डालने में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में आम जनमानस गर्मी और बिजली संकट से बेहद त्रस्त है।

आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। नेताओं ने कहा कि सरकार को गांव और कस्बों में सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता

इस दौरान विधानसभा सलोन प्रभारी अशोक शुक्ला, अर्जुन पासी, जिला सचिव निजाम अंसारी, आनंद यादव, शिव प्रेम तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, शिव दर्शन, धर्मेंद्र सिंह, मोहित मिश्रा, प्रेम पांडेय और आदिल अता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Raebareli

Published :  24 May 2026, 1:41 PM IST