
डबल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित HPCL प्लांट में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने मूसाझाग थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार और हल्का दरोगा धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे और जांच के बाद यह सख्त कदम उठाया गया।
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर सामने आई खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और डायनामाइट खबर का बड़ा असर देखने को मिला, खबर चलने के बाद प्रभारी निरीक्षक और हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, अस्पताल से कोर्ट तक छावनी बना शहर; पढ़ें पूरी खबर
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद पूरे मामले की जांच कराई गई और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इसके बाद अधिकारियों ने लापरवाही पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई है और अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक इस मामले की जांच उझानी क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार को सौंपी गई थी। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर बदायूं SSP ने प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार और दरोगा धर्मेंद्र कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया। साथ ही इस मामले की आगे की जांच नगर क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंप दी गई है।
UP STF को मिली कामयाबी: लंबे समय से फरार शातिर चोर दबोचा, खोला चोरी का पूरा नेटवर्क
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी अन्य की भी लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Location : Budaun
Published : 12 March 2026, 11:38 PM IST
Topics : Budaun Police Budaun News HPCL Plant UP News UP Police