डबल मर्डर केस में पुलिस पर गिरी गाज, बदायूं SSP का बड़ा फैसला… खबर के बाद हड़कंप
बदायूं में सैंजनी HPCL प्लांट में हुए डबल मर्डर केस के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन। SSP ने लापरवाही के आरोप में मूसाझाग थाना प्रभारी और हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया। क्षेत्राधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई, मामले की आगे की जांच नगर क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।