Budaun News: बदायूं में पुलिस मुठभेड़, ईनामी बदमाश को पुलिस ने ऐसे किया काबू

यूपी के बदायूं में सोमवार को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें इनामी बदमाश को गोली लग गई। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 अक्तूबर की रात डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 December 2025, 1:44 PM IST

Badaun: जनपद में सोमवार को पुलिस की अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है।  गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनामी बदमाश है।

मामला थाना फैजगंज बैहटा इलाके का है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाशिद पुत्र ताहिर, निवासी नालूखुर्द, थाना नौगावां सादात, अमरोहा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया जिस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिस पर बदमाश के पैर पर गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी आसफपुर में भर्ती किया गया है।

बदमाश ने कबूला ये जुर्म

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है जिसमें 1 हार, 1 जोड़ी झुमके, 1 अंगूठी (पीली धातु), 1 ब्रेसलेट (सफेद धातु) बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने 1 तमंचा 12 बोर, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में उसने किन्नर के घर हुई डकैती की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

सोशल मीडिया की सनक: बदायूं में युवक ने ट्रैक्टर से किया खतरनाक स्टंट, Video Viral

यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी गांव में 20 अक्टूबर की रात हुई थी। टीना किन्नर के घर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 21 अक्टूबर को मामला दर्ज किया और बाद में मुठभेड़ के दौरान इस गिरोह के 10 अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके पास से भी डकैती का माल बरामद हुआ था। हालांकि, अमरोहा जिले के थाना नौगवां सादात निवासी नौशाद पुत्र ताहिर तब से फरार चल रहा था।

आरोपी पर कई मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नौशाद का आपराधिक इतिहास बदायूं तक ही सीमित नहीं है। अभियुक्त पर अमरोहा व बदायूँ में कुल 09 गंभीर मुकदमे दर्ज है। आरोपी पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाश किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में है। सूचना पर थाना पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी फायर किए, जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

बदायूं में अस्पताल बना उगाही का अड्डा! डिप्टी सीएम को सौंपा गया ज्ञापन, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने बताया  कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Location : 
  • Badaun

Published : 
  • 29 December 2025, 1:44 PM IST