गेम खेलते-खेलते फंस गए लोग, ऑनलाइन ठगी गैंग का पुलिस ने किया खुलासा

देवरिया जिले की श्रीरामपुर थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। ये सफलता उस दौरान लगी जब श्रीरामपुर पुलिस टीम और एसओजी टीम ने ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी करने वाले गैग को धर दबोचा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 May 2026, 7:43 PM IST

Deoria News: देवरिया जिले की श्रीरामपुर थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। ये सफलता उस दौरान लगी जब श्रीरामपुर पुलिस टीम और एसओजी टीम ने ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी करने वाले गैंग को धर दबोचा। टीम ने तीनों अभियुक्तों के पास से 18 एटीएम कार्ड, सात सीएम कार्ड, एक लैपटॉप के साथ ही 29 हजार रुपए नगद के साथ ही कई बैंक खातों के पास बुक और चेक बुक बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने  तीनों अभियुक्तों के बारे में जानकारी दी।  गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन गेमिंग खिलाने के नाम पर अलग अलग खातों में पैसा मंगवाते थे। पुलिस टीम ने 12 खातों में एक लाख पच्चीस हजार रुपए फ्रिज किया है।

IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन…

जनपद वासियों से अपील

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी ऑनलाइन गेमिंग के लिए अथवा सट्टा लगाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन पैसे किसी को ना भेजें अन्यथा आप सभी ठगी के शिकार हो सकते है।

नहीं हुई है शादी तो चले जाओ हरियाणा, भाजपा की ये महिला विधायक करवाएगी खूबसूरत लड़की से शादी

 

Location :  Deoria

Published :  7 May 2026, 7:42 PM IST