रायबरेली: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, की दीर्घायु की कामना

रायबरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए पौधारोपण किया। पढिये पूरी खबर

Raebareli: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम करके अपने नेता अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में हुआ। गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपरमार्केट) में समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने पार्क में पौधा लगाकर समाजवादियों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन है।  जिन्होंने देश के करोड़ों युवाओं, शोषितों, पीड़ितों महिलाओं के लिये जनकल्याणी कार्य किया। उत्तर प्रदेश का जनमानस उनकी तरफ एक आशा भरी निगाह से देख रहा है। आज जो भारतीय जनता पार्टी लोगों को धोखा देने का काम कर रही है वहीं लोग अखिलेश यादव से उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी सत्ता आएगी और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करेगी।

जिला अध्यक्ष ने कहीं बड़ी बात
उन्होंने कहा कि जहां भी अत्याचार होता है वहां अखिलेश यादव सड़क से लेकर संसद तक लोगों की आवाज बनकर एक मजबूत स्तंभ के रूप में इस देश में खड़े हैं। ऐसे जननायक का जन्म दिवस आज है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी रायबरेली के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने हर्षोल्लाह के साथ उनका जन्म दिवस मना रही है। हमने आज पौधारोपण का कार्यक्रम किया है जो पर्यावरण संतुलन के लिए अखिलेश यादव की सोच रही है। उन्होंने देश का ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया था जो लखनऊ में है उन्होंने लोहिया जी का पार्क भी बनाया। पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कार्य किये।

पर्यावरण संरक्षण को संतुलन बनाए रखना यादव की विचारधारा
जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि उनकी जो विचारधारा है कि पर्यावरण संरक्षण संतुलन बनाए इस क्रम में हम सभी कार्यकर्ताओं ने आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद हम लोग जिला चिकित्सालय जाएंगे वहां पर जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में लोगों को फल वितरण करने का काम करेंगे। उसके बाद हमारे कार्यकर्ता लोगों के जीवन में काम आ सके उसके लिये रक्तदान का कार्य भी करेंगे। इसके बाद हम सुपर मार्केट में गरीबों के लिए व राहगीरों के लिए भंडारे का भी आयोजन करेंगे। इसके बाद एक विचार गोष्ठी कार्यालय पर होगी इसी में हम सभी केक काटने का भी इंतजाम कर रहे हैं।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 1 July 2025, 12:07 PM IST