जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में थाना उरुवा बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को ‘दुराचारी’ घोषित कर उसकी “अ” श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है…पढिए पूरी खबर

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
गोरखपुर: जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में थाना उरुवा बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को ‘दुराचारी’ घोषित कर उसकी “अ” श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया है कि अब किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार थाना उरुवा बाजार क्षेत्र के ग्राम मरचा निवासी विशाल तिवारी उर्फ नन्हे तिवारी पुत्र अनिल तिवारी लंबे समय से विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमों और आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसे दुराचारी घोषित किया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार वर्ष 2023 में उसके खिलाफ थाना उरुवा बाजार में मु0अ0सं0 74/2023 के तहत धारा 376, 452 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था, जो गंभीर प्रकृति का अपराध है।
नयना देवी मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप, ट्रस्ट ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की
इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में थाना रामगढ़ताल में मु0अ0सं0 261/2024 के तहत धारा 379 और 411 भादवि के अंतर्गत चोरी से संबंधित मामला दर्ज हुआ। वहीं वर्ष 2025 में जीआरपी गोरखपुर अनुभाग में उसके विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। मु0अ0सं0 170/2025 में धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 172/2025 में धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत हैं।
गतिविधियों पर विशेष निगरानी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “अ” हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद उक्त अपराधी की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उसकी नियमित जांच, सत्यापन और मूवमेंट की जानकारी एकत्र की जाएगी ताकि भविष्य में वह किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम न दे सके। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अपराधी की प्रत्येक गतिविधि थाने स्तर पर दर्ज की जाएगी और आवश्यक होने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
उत्तराखंड विधानसभा सत्र बढ़ाने की उठी आवाज, सरकार क्या देगी जवाब? पढ़ें पूरी खबर
एसएसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी