फतेहपुर में चोरों का अजीब कारनामा, पिंजरे समेत तोता उड़ा ले गए चोर

फतेहपुर से हैरान करने वाली खबर सामने  आई है। यहां नगर पंचायत असोथर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे घरों से सिर्फ जेवर और नकदी ही नहीं, बल्कि पालतू तोता भी पिंजरे समेत उठा ले जा रहे हैं। दो घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 23 March 2026, 2:09 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाली खबर सामने  आई है। यहां नगर पंचायत असोथर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे घरों से सिर्फ जेवर और नकदी ही नहीं, बल्कि पालतू तोता भी पिंजरे समेत उठा ले जा रहे हैं।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक,  बीती 22-23 मार्च की रात हुई दो घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी है। नगर पंचायत असोथर के वार्ड नंबर 8 निवासी शिव शंकर अग्निहोत्री के घर चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। परिवार छत पर सो रहा था और सीढ़ी मार्ग पर दरवाजा न होने का फायदा उठाकर चोर आंगन में उतर आए। इसके बाद घर के अंदर घुसकर बक्सा और अलमारी के ताले तोड़ दिए।

फतेहपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: आखिर लग्जरी गाड़ियों से क्यों बकरा चोरी करते थे ये 9 बदमाश? जानें क्या है वजह

करीब 70 हजार रुपये नकद

चोर मंगलसूत्र, कान के टप्स, तीन जोड़ी पायल और करीब 70 हजार रुपये नकद समेट ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में पाले गए तोते को भी पिंजरे समेत उठाकर चलते बने।दूसरी ओर, सचिन अग्निहोत्री के घर में भी उसी रात चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने घर के अंदर घुसकर दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर दी, जिससे सुबह तक किसी को भनक नहीं लगी। हालांकि इस बार चोर चोरी में सफल नहीं हो सके।

Uttarakhand Travel: चार धाम यात्रा से पहले विकास नगर में आरटीओ सख्त, सभी कमर्शियल वाहनों की जांच अभियान तेज

जेवर और 40 हजार रुपये नगद चोरी

पीड़ित सचिन ने बताया कि इससे पहले भी उनके घर में 10 अप्रैल 2025 को चोरी हो चुकी है, जिसमें जेवर और 40 हजार रुपये नगद चोरी हुए थे। इसके बाद एक सप्ताह बाद फिर चोरी का प्रयास हुआ था, लेकिन आज तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। दोनों पीड़ितों ने थाना असोथर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर का कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है, पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

Location : 
  • Fathepur

Published : 
  • 23 March 2026, 2:09 PM IST