नोएडा की त्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट, तीन घंटे की पूछताछ के बाद CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

नोएडा की त्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की कार्रवाई से बड़ा मोड़ आ गया है। तीन घंटे की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी ने केस को और गंभीर बना दिया है। एजेंसी अब रिमांड लेकर आगे की जांच करेगी। मामले में कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं। जांच जारी। अब भी है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 28 May 2026, 3:49 PM IST

Noida/Bhopal: त्विशा शर्मा मामले में जांच कर रही सीबीआई टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। गिरिबाला सिंह के घर सीबीआई के बड़े अफसर पहुंचे और उनसे करीब तीन घंटे तक लगातार पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सीबीआई के अहम सवालों का सास गिरिबाला सिंह जवाब नहीं दे पाई थी।

सीबीआई के हाथों में केस की कमान

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी पिछले कई दिनों से मामले से जुड़े सबूतों और बयानों की पड़ताल कर रही थी। पूछताछ के दौरान मिले जवाबों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब से सीबीआई के हाथों में ये मौत मामला गया है, तब से अब तक काफी बड़े-बड़े खुलासे हो चुके हैं।

Twisha Sharma Case: दिल्ली से भोपाल पहुंची CBI टीम, मंगलवार से खंगालेगी इस केस का राज

थोड़ी देर में होगा मेडिकल टेस्ट

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अब गिरिबाला सिंह को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाएगी। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि एजेंसी कोर्ट से रिमांड की मांग कर सकती है, जिससे मामले में आगे की पूछताछ की जा सके। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई इस मामले में 14 दिनों का रिमांड मांगेंगी।

नोएडा ट्विशा शर्मा मौत मामले में सनसनीखेज खुलासा: गोली खाकर किया था बच्चे का गर्भपात, पति से कहा था- “मुझे आजादी चाहिए”

त्विशा शर्मा मौत मामले में पूरे देश की नजर

त्विशा शर्मा मौत मामला इस वक्त देश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल है। अब सास की गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। एजेंसी मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है।

Location :  Noida/Bhopal

Published :  28 May 2026, 3:48 PM IST