फर्जी नाम, बदला पता और दर्जी का काम…28 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा नरसंहार का दोषी, नोएडा से दबोचा 6 लोगों की हत्या का आरोपी
फर्रुखाबाद के कायमगंज में 35 साल पुराने लखनपुर नरसंहार मामले में पुलिस ने 28 वर्षों से फरार चल रहे उम्रकैद के दोषी किशोरी लाल को नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी पहचान बदलकर खुद को दीपक बताया और नोएडा में दर्जी का काम कर रहा था। 1991 में एक ही परिवार के पांच सदस्यों और उनके पड़ोसी की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।