नोएडा ट्विशा शर्मा मौत मामले में सनसनीखेज खुलासा: गोली खाकर किया था बच्चे का गर्भपात, पति से कहा था- “मुझे आजादी चाहिए”

नोएडा से जुड़े एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में गर्भावस्था, घरेलू विवाद और कथित गर्भपात को लेकर नई बातें सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 May 2026, 3:36 PM IST
google-preferred

Noida Desk: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब जांच के दौरान पता चला है कि ट्विशा शर्मा ने मौत से कुछ दिन पहले गर्भपात की गोली घर में ही खाई थी। ट्विशा शर्मा बच्चा पैदा नहीं करना चाहती थी, जब उसके पेट में बच्चा ठहर गया तो उसने गर्भपात की गोली खा ली थी। इसको लेकर दोनों मिया बीबी के बीच काफी विवाद हुआ था।

5 दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रही

अभी तक की जांच में पता यह भी चला है कि ट्विशा शर्मा बीते 17 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रही थी। लेकिन काफी समझाने के बाद वह 23 अप्रैल को ही भोपाल लौट गई, लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच में नोंकझोक रही।

नोएडा: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा दिन, CBI टेकओवर करेगी केस डायरी, दुनिया के सामने आएगा ससुराल वालों का काला चिट्ठा

जब ट्विशा शर्मा को पता चला गर्भवती के बारे में तो...

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर 23 अप्रैल को डॉक्टर के पास गया था। वहां पता चला कि ट्विशा ढाई महीने की गर्भवती है। इस बात की जानकारी से ट्विशा हैरान हो गई और ससुराल वालों के प्रति उसका व्यवहार बदल गया।

घर पर खुद किया गर्भपात

नोएडा की ट्विशा शर्मा हुई अग्नि में विलीन, भोपाल में भाई ने दी मुखाग्नि, वीडियो में देखें कैसे फफक रही थी मां

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ ने बताया कि 7 मई को उसने घर पर ही गर्भपात की गोली खा ली थी। जिसकी वजह से उसकी हालत भी खराब हो गई थी। ट्विशा शर्मा ने अपने पति समर्थ से कहा था, "मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती। मुझे ग्लैमर लाइफ जीनी है। मुझे आजादी चाहिए और बच्चे पैदा करने से मेरी आजादी भी खत्म होगी और भविष्य भी।"

Location :  Noida

Published :  26 May 2026, 3:36 PM IST

Related News

Advertisement