हिंदी
CBI टीम ने संभाला जांच का जिम्मा
Bhopal: त्विषा शर्मा केस की जांच पड़ताल करने के लिए सीबीआई की टीम सोमवार रात को भोपाल पहुंच चुकी है। सीबीआई ने ट्विशा शर्मा हत्याकांड की कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने भोपाल पुलिस से यह मामला अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई मंगलवार से जांच शुरू करेगी।
हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के कहने के बाद सोमवार रात तक सीबीआई त्विषा शर्मा केस की जांच अपने हाथ में ले ली।
सीबीआई के अधिकारियों ने भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की है। भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि भोपाल पुलिस केस डायरी और जांच की अन्य रिपोर्ट, दस्तावेज तैयार कर लिए थे। सभी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दिया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने पहले ही जांच सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की थी। इसके लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा-6 के तहत विधिक प्रक्रिया पूरी की गई थी।
एफआईआर में दर्ज तथ्यों के अनुसार, त्विषा शर्मा का विवाह 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह के साथ हुआ था। मृतका के परिवार का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष उससे असंतुष्ट था और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
मामले में 12 मई 2026 की रात करीब 10:20 बजे मौत की सूचना प्रशासन को मिली थी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण फांसी बताया गया था, लेकिन बाद में आई विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया।
Location : Bhopal
Published : 26 May 2026, 12:27 AM IST