भागो-भागो! नोएडा में फिर अग्निकांड, 10 मिनट में बिल्डिंग खाली और 20 मिनट में सब मिट्टी में मिला; CFO ने बताई हादसे की सच्चाई

नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार को अचानक लगी आग ने लोगों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते लपटें कई फ्लैटों तक पहुंच गईं और पूरी बिल्डिंग खाली करानी पड़ी। दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आई वजह ने सभी को चौंका दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 June 2026, 5:33 PM IST

Noida: नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में सोमवार को एक बड़ी घटना हुई। सोसाइटी की 21 मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो आग पर सिर्फ आधे घंटे के भीतर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में एक फ्लैट पूरे तरीके से जल चुका है और 3 अन्य फ्लैट भी चपेट में आए हैं।

तुरंत पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया गया

आग लगते ही 21वें फ्लोर पर रहने वाले लोग चिल्लाते हुए सीढ़ियों और लिफ्ट की ओर भागे। नीचे के फ्लोर पर रहने वाले निवासियों ने भी एक-दूसरे को आवाज लगाकर पूरी बिल्डिंग खाली करने की अपील की। कुछ लोगों ने सोसाइटी में लगे पाइपों के जरिए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी।

जिम्स अस्पताल के स्टाफ पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू का हल्ला बोल, नोएडा पुलिस की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा

6 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल की गाड़ियों से छोड़ा गया पानी केवल 13वीं मंजिल तक ही पहुंच पा रहा था। इसके बाद फायर फाइटर्स ने इमारत में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम और अन्य संसाधनों की मदद से ऊपरी मंजिल तक पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आधे घंटे में पाया गया आग पर काबू

दमकल कर्मियों की तत्काल कार्रवाई से आग को आसपास के फ्लैटों तक फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। इस हादसे में जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसका घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बच्चों को पैसे और खाने का लालच देकर पीछे-पीछे घूम रहा था युवक! लोगों ने देखा तो मच गया हड़कंप, फिर हुआ बड़ा खुलासा

कैसे लगी आग?

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। एहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। हालांकि, घटना के सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Location :  Noida

Published :  29 June 2026, 5:31 PM IST