Noida Fire: नोएडा की हाईराइज सोसायटी में बम की तरह फटा AC; आसमान में छाया कालिख का गुबार, फ्लैट से उठती लपटें देख कांप उठे लोग!
यह खौफनाक हादसा सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी के एक फ्लैट में हुआ है। फ्लैट के अंदर अचानक एयर कंडीशनर (AC) में एक जोरदार विस्फोट (ब्लास्ट) हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। फ्लैट की बालकनी और खिड़कियों से आग की भयंकर लपटें बाहर निकल रही हैं और आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया है।