Maharajganj: जाम ने फिर रोकी निचलौल की रफ्तार! घंटों फंसे रहे लोग, मुख्य तिराहे पर रेंगती रही ट्रैफिक व्यवस्था

निचलौल के मुख्य तिराहे पर सोमवार को लगा भीषण जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया। तेज धूप और उमस के बीच घंटों तक वाहन रेंगते रहे, जबकि राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग इस समस्या को नई नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी बता रहे हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 July 2026, 3:54 PM IST

Maharajganj: निचलौल कस्बे के मुख्य तिराहे पर सोमवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया। दोपहर के समय लगे जाम के कारण चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप और उमस के बीच राहगीरों, बाइक सवारों, स्कूली बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

अतिक्रमण के कारण संकरी हुई सड़क

स्थानीय लोगों के अनुसार निचलौल का मुख्य तिराहा लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर लगे ठेले, फल एवं सब्जी की दुकानें और अन्य अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो जाती है। इसके अलावा अव्यवस्थित वाहन पार्किंग भी जाम की बड़ी वजह बन रही है। थोड़ी-सी अधिक आवाजाही होने पर पूरा चौराहा जाम की चपेट में आ जाता है।

Muzaffarnagar: ससुराल में हैवानियत की हदें पार, पांच माह की गर्भवती बहू की संदिग्ध मौत

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तो पूरी सक्रियता दिखाता है, लेकिन जब जाम की समस्या उत्पन्न होती है तो मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी दिखाई नहीं देता। परिणामस्वरूप लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ती है।

बाबा नगरी को दहलाने की साजिश नाकाम? मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास से दबोचे गए कट्टाधारी बदमाश

व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि अगर सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया जाए, ठेलों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए और व्यस्त समय में पुलिस या यातायात कर्मियों की नियमित तैनाती की जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है।

Location :  Maharajganj

Published :  6 July 2026, 3:54 PM IST