

यूपी के सुल्तानपुर में एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया। पूरी खबर के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट
श्रम विभाग की लापरवाही (सोर्स- इंटरनेट)
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुल्तानपुर जिले में श्रम विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। बता दें कि जिले के अनेक श्रमिकों ने एक वर्ष पूर्व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।
सत्यापन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक श्रम विभाग द्वारा लाभ दिलाने से पहले अनिवार्य सत्यापन प्रक्रिया में भी गंभीर लापरवाही देखने को मिली है। कई मामलों में फॉर्म भरने के बाद न तो कोई फॉलोअप किया गया और न ही आवेदकों से संपर्क साधा गया। जिससे हजारों की संख्या में पात्र श्रमिक आज भी लाभ से वंचित हैं।
श्रमिकों में नाराज़गी
इस लापरवाही को लेकर श्रमिकों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें मेडिकल सहायता, मातृत्व लाभ, शिक्षा सहायता, और आवास योजनाओं जैसी कई जरूरी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
ज़िला प्रशासन से की गई शिकायत
इस मामले में कई श्रमिकों और सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।
क्या है श्रम कल्याणकारी योजनाएं?
श्रम कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए शुरू की गई योजनाएं हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों की जीवनशैली में सुधार लाना और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करना होता है। जिसका सुल्तानपुर श्रमिकों को फायदा नहीं मिला है।
श्रम कल्याणकारी योजनाएं के फायदे
1. स्वास्थ्य बीमा: श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना।
2. पेंशन योजना: श्रमिकों के लिए पेंशन योजना प्रदान करना।
3. दुर्घटना बीमा: श्रमिकों के लिए दुर्घटना बीमा प्रदान करना।
4. शिक्षा और प्रशिक्षण: श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना।
5. आवास और अन्य सुविधाएं: श्रमिकों के लिए आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान करना।
कुछ प्रमुख श्रम कल्याणकारी योजनाएं
भारत में कई तरह के श्रम कल्याणकारी योजनाएं मौजूद हैं, जिसमें कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC), कर्मचारी भविष्य निधि योजना (EPFO), श्रमिक कल्याण कोष और राष्ट्रीय श्रमिक कल्याण योजना शामिल है। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों के जीवन में सुधार लाना और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करना होता है।