CRPF में DSP बने नवनीत मिश्रा का भव्य स्वागत, एक ही परिवार से दो लोग बने अफसर

महराजगंज के पिपरा परसौनी गांव में CRPF में DSP बने नवनीत मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, छोटे भाई पहले से सेना में लेफ्टिनेंट चयनित—परिवार बना युवाओं के लिए मिसाल।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 April 2026, 1:56 PM IST

Maharajganj: जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा परसौनी गांव शनिवार को गर्व और उत्साह के माहौल में डूबा नजर आया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट (DSP) पद पर नियुक्त नवनीत मिश्रा जब ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया।

गांव में उत्सव जैसा माहौल

सुबह करीब 10 बजे रुदलापुर से शुरू हुई स्वागत रैली पिपरा परसौनी गांव तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की वर्षा और जयकारों के बीच नवनीत मिश्रा का अभिनंदन किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

गले लगाकर आशीर्वाद दिया

इस दौरान माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे की इस उपलब्धि पर उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने नवनीत को गले लगाकर आशीर्वाद दिया और कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व है।

गौरतलब है कि विजय कुमार मिश्रा का परिवार पहले से ही क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। बड़े बेटे नवनीत मिश्रा ने CRPF में DSP बनकर जहां जिले का नाम रोशन किया है, वहीं छोटे बेटे निशांत मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर ट्रेनिंग कर रहे हैं।

महराजगंज में दंबगों ने दुकानदार को लाठी डड़ों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी

एक साधारण परिवार से निकलकर दोनों बेटों का अफसर बनना क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Location :  Maharajganj

Published :  25 April 2026, 1:56 PM IST