
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में परंपराओं और आस्था से जुड़ा गुड़िया का त्योहार आज रायबरेली शहर में उल्लास और श्रद्धा के माहौल में मनाया गया। शाम को मनसा देवी मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गुड़िया पीटने की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत...
जानकारी के अनुसार भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने धार्मिक विधि-विधान के साथ गुड़िया पूजन कर पीटने की परंपरा निभाई। इस मौके पर शहर और आसपास के इलाकों से आए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। कोतवाली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। अफसरों ने खुद मौके पर रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आयोजकों का आभार जताया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुड़िया पीटने का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और समृद्धि के प्रतीक के रूप में हर साल मनाया जाता है।
फतेहपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल से टकराई, मचा हड़कंप
स्कूल में नाग पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ...
महराजगंज, रायबरेली में नाग पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह के द्वारा शिव पूजा की गई,तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये जिनमें मुख्य छात्र व छात्राएं - काजेश ,अर्चिता, अनन्या,नित्या,शैली,अमृता, कृति, आराध्या अंशिका आदि थे।
नाग हमारे पर्यावरण का अहम हिस्सा...
विद्यालय प्रधानाचार्य ने सर्वप्रथम सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि नाग पंचमी का त्यौहार पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। नाग हमारे पर्यावरण का अहम हिस्सा है| नागों को धारण करने वाले भगवान शिव की पूजा -आराधना करना भी इस दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है| इस अवसर पर विद्यालय की उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव व समस्त शिक्षक -शिक्षकाएं उपस्थित रहे।
Mahrajganj News: शौचालय अनियमितता के मामले में दोबारा जांच करने पहुंची टीम, जानिए क्या हुआ?
Location : Raebareli
Published : 30 July 2025, 2:33 PM IST
Topics : Latest News Nag Panchami 2025 Nag Panchami Celebration raebareli raebareli news uttar pradesh