हिंदी
मुजफ्फरनगर पहुंचे कांवड़िया (Img: Dynamite News)
Muzaffaranagr: श्रावण माह की कांवड़ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित कुआंपुर गांव आस्था और एकजुटता की अनूठी मिसाल बनकर सामने आया है। गांव के 150 से ज्यादा शिवभक्तों का विशाल जत्था गौमुख से पवित्र गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए शुक्रवार रात मुज़फ्फरनगर जनपद में पहुंचा था।
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियों को देखकर स्थानीय लोग भी उत्साहित हो उठे और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस कांवड़ दल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सभी 150 से ज्यादा श्रद्धालु एक ही गांव के निवासी हैं और पूरे रास्ते एक परिवार की तरह यात्रा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने 22 जुलाई को उत्तराखंड के गौमुख से गंगाजल उठाया था लेकिन गांव तक की उनकी ये यात्रा 800 किलोमीटर से अधिक की है, जिसे पूरा करने में अभी लगभग उन्हें 10 दिन ओर लगेंगे।
बताया जा रहा है कि ये पूरा जत्था प्रतिदिन करीब 50 से 60 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी यात्रा में आगे बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें- 115 किलो की कांवड़… एक पलड़े में मां, दूसरे में चाची! इस शिवभक्त को देखकर हर कोई रह गया भावुक
श्रद्धालुओं के अनुसार, पिछले वर्ष गांव से केवल कुछ लोग ही कांवड़ यात्रा पर निकले थे, लेकिन इस बार बाबा भोलेनाथ के प्रति बढ़ी आस्था के चलते ये संख्या बढ़कर 150 से ज्यादा हो गई है। इस दल में 6 से 7 महिला शिवभक्त भी शामिल हैं, जो पुरुष श्रद्धालुओं के साथ खड़ी कांवड़ लेकर कंधे से कंधा मिलाकर रोजाना 50 से 60 किलोमीटर की ये कठिन पदयात्रा कर रही हैं।
कांवड़ियों का कहना है कि इस यात्रा के पीछे किसी प्रकार का प्रचार या कोई विशेष मनोकामना नहीं है, बल्कि ये पूरी तरह बाबा भोलेनाथ की कृपा और बुलावे का परिणाम है। उनका कहना है कि इस बार पूरे गांव ने एक साथ संकल्प लिया और सभी एक परिवार की तरह यात्रा पर निकल पड़े। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत और उनकी सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के बीच प्रशासन का बड़ा एक्शन, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा
इस 150 शिवभक्तों के जत्थे में शामिल सौरभ गुज्जर नाम के एक कावड़िए का कहना है कि हम गंगोत्री से कावड़ ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुरैना कुआंपुर गांव है, मध्य प्रदेश में सिद्ध बाबा के मंदिर पर ले जा रहे हैं। जल डेढ़ सौ आदमी का हमारा पूरा जत्था है। ये कावड़िया बम बम भोले के जयकारे लगाते हम मस्ती में जा रहे हैं। उनका कहना है कि हमें कोई रास्ते में प्रॉब्लम नहीं आई है, आज हमारा नौवां दिन है, 9 दिन हो गए हैं और हम रोज 50 से 60 किलोमीटर तय करते हैं। हमें आगे पास में कहीं स्थान मिल जाएगा वहीं रुक जाएंगे। हमारी कोई मन्नत नहीं है, सब पर सिद्ध बाबा की कृपा है उन्हीं के लिए हम जल लाए हैं।
Location : Muzaffarnagar
Published : 1 August 2026, 3:43 PM IST