नववर्ष की खुशियों पर काल का पहरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने निकले दो युवकों की बाइक मुड़िया टोल से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 31 December 2025, 4:19 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली के बहेड़ी क्षेत्र से नए साल का जश्न मनाने निकले दो युवकों की यात्रा बीच रास्ते में ही थम गई। नैनीताल मार्ग पर मुड़िया टोल प्लाजा से पहले कट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

आमने-सामने की टक्कर

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, प्रत्यक्ष जानकारी मिली है कि देर शाम दोनों युवक मोटरसाइकिल से उत्तराखंड की ओर जा रहे थे। मुड़िया कट के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मृतकों की पहचान मोहम्मद मेहताब (23 वर्ष), पुत्र लाईक अहमद और मोहम्मद सैफ (20 वर्ष), पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला गोदाम, कस्बा व थाना बहेड़ी, जनपद बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Video: अस्पताल की जल्दबाजी बनी मुसीबत, नसबंदी ऑपरेशन पर सवाल; पीड़ित परिवार ने सुनाई आपबीती

परिवारों में मचा कोहराम

वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला गोदाम में मातम पसर गया और हर आंख नम हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है।

DN Exclusive: 2025 में 48 कुख्यात अपराधियों का खात्मा, पढ़ें यूपी में क्राइम कंट्रोल की कहानी डीजीपी राजीव कृष्ण की जुबानी

चालक की तलाश जारी

पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और कट पर लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नए साल के जश्न के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

Location :  Bareilly

Published :  31 December 2025, 4:19 PM IST

Advertisement