UP Weather Update: यूपी में मानसून की दस्तक, इन जिलों में काले बादलों के साथ तेज आंधी तूफान और भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में इस वक्त मौसम का मिजाज बदला हुआ है, मानसून ने दस्तक दे दी है। अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 May 2025, 10:22 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज को मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में था, लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। विशेष रूप से बांदा, प्रयागराज, झांसी और कानपुर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे हालातों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों और लू का खतरा बना हुआ है।

तापमान में हल्की गिरावट की संभावना
हालांकि, मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार आज से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है, जो उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है।

बादल छाए रहने की आशंका
आज लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, गोरखपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। किसानों और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानियां अपनाएं।

कई जिलों में हो सकती है बारिश
अगले कुछ दिनों में मौसम और भी बदल सकता है। 23 से 25 मई के बीच राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। गर्मी से राहत मिलने के बावजूद उमस बढ़ने की आशंका है। दिन में बादल छाए रहने और रात के तापमान में गिरावट न आने के कारण नमी का स्तर बढ़ सकता है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने किसानों को किया अलर्ट
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। शरीर को हाइड्रेट रखना, हल्के कपड़े पहनना, धूप से बचाव करना और बाहर निकलते समय छाता या टोपी का उपयोग करना बेहद जरूरी है। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। जिन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है, वहां फसल की कटाई या भंडारण करते समय सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

Location : 

Published :