हिंदी
Chandauli: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में कुरहना गांव के पास बीच रास्ते रोककर हमलावरों ने सुरेंद्र यादव से सोने की चेन और 15 हजार रुपये छीन लिए। मारपीट में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें भोगवार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिजनों ने रौना गांव के दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है। सुरेंद्र मुगलसराय बाजार सामान लेने जा रहे थे। पूरी खबर वीडियो में देखें।
Location : Chandauli
Published : 23 November 2025, 5:14 PM IST