Mirzapur: घर में अचानक घुसा ऐसा जीव, देखकर सहम गए बच्चे और महिलाएं; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मिर्जापुर के मुरघुरा गांव में रविवार देर रात घर में दुर्लभ पैंगोलिन घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैंगोलिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया और लालगंज वन क्षेत्र के कुशियरा जंगल में छोड़ दिया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 5 October 2026, 5:38 PM IST
google-preferred

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लालगंज थाना क्षेत्र के मुरघुरा गांव में एक घर के अंदर दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन पहुंच गया। अचानक घर में पहुंचे इस अनजान जीव को देखकर बच्चों और महिलाओं में डर का माहौल बन गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

लोगों को देखते ही गेंद की तरह गोल हो गया पैंगोलिन

मामला है लालगंज थाना क्षेत्र के मुरघुरा गांव का जहां एक घर के अंदर दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन पहुंच गया।  ग्रामीणों के मुताबिक, पैंगोलिन को जैसे ही लोगों की आहट महसूस हुई, उसने खुद को सिकोड़कर गेंद की तरह गोल कर लिया। दुर्लभ जीव को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई।

ये भी पढ़ें: ‘मां, मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं’: सीतापुर में खेतों की तरफ गया मासूम मयंक पुलिया के पास पानी में डूबा

सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम

सूचना मिलते ही रेंजर श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में डिप्टी रेंजर वीरेंद्र यादव, पिंटू लालर यादव, राजदीप वर्मा और शिव शंकर तिवारी शामिल रहे। वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक पैंगोलिन को रेस्क्यू किया और अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पैंगोलिन को लालगंज वन क्षेत्र के कुशियरा जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगल या आबादी वाले इलाकों में कोई दुर्लभ या जंगली जीव दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे पकड़ने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि वन्य जीव को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

ये भी पढ़ें: ‘आरक्षण हमारा हक है’ के नारों से गूंजा लखनऊ, अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा; पुलिस से धक्कामुक्की

विंध्य क्षेत्र में पैंगोलिन की मौजूदगी ने बढ़ाई संरक्षण की चिंता

विंध्य बचाओ अभियान से जुड़े देवादित्य सिन्हा ने बताया कि पैंगोलिन एक दुर्लभ और शर्मीला वन्य जीव है। खतरा महसूस होने पर यह अपने शरीर को समेटकर पूरी तरह गेंद का आकार ले लेता है।

उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र लंबे समय से ऐसे वन्य जीवों का सुरक्षित बसेरा रहा है, लेकिन जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों के लगातार नष्ट होने से इनके प्राकृतिक आवास पर असर पड़ा है। ऐसे दुर्लभ जीवों के संरक्षण और इनके प्राकृतिक आवास को बचाने की जरूरत है।

पैंगोलिन क्यों है खास?

पैंगोलिन अपने शरीर पर मौजूद मजबूत शल्कों के कारण आसानी से पहचाना जाता है। खतरे की स्थिति में इसका गेंद की तरह गोल हो जाना इसकी खास प्राकृतिक सुरक्षा व्यवस्था है। वन्य जीव संरक्षण की दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ये भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP ने खोले पत्ते, 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Location :  Mirzapur

Published :  5 October 2026, 5:35 PM IST

Related News

Advertisement