‘मां, मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं’: सीतापुर में खेतों की तरफ गया मासूम मयंक पुलिया के पास पानी में डूबा

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के धुरिया गांव में सोमवार सुबह बांध पर बनी पुलिया के पास पानी में डूबने से 10 वर्षीय बालक लापता हो गया। खेतों की ओर जाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 October 2026, 5:11 PM IST
google-preferred

Sitapur: सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़ैचा के मजरा धुरिया गांव में सोमवार सुबह बांध पर बनी पुलिया के पास करीब 10 वर्षीय बालक के पानी में डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बालक की तलाश शुरू करा दी।

खेत की ओर घर से निकले थे

जानकारी के अनुसार धुरिया गांव निवासी राजेंद्र मौर्य का करीब 10 वर्षीय पुत्र मयंक मौर्य सोमवार को खेतों की ओर जाने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह बांध पर बनी पुलिया के पास पहुंच गया। पुलिया के आसपास पानी भरा होने के कारण अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें - Sitapur Bullet Bike Accident: सड़क पार करते युवक को तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर, बाइक छोड़कर भागे तीन युवक

परिजनों में मची चीख-पुकार

बालक के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पानी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना सदरपुर पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें - Sitapur: लकड़ी काटने निकले थे इंद्रपाल, बाग में पानी के बीच मिला शव; मौत की वजह पर बना सवाल

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आसपास के जलभराव वाले स्थानों में भी तलाश कराई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण बालक के सकुशल मिलने की उम्मीद में लगातार तलाश में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक पानी में डूबे बालक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Location :  Sitapur

Published :  5 October 2026, 5:11 PM IST

Related News

Advertisement