मौत को मात: पलक झपकते ही गंगा में समाया ट्रक; जानिये कन्नौज हादसे में दो लोग कैसे बच निकले

कन्नौज के मेहंदी घाट गंगा पुल से मैदा लदा ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति लापता है। पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू अभियान जारी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 July 2026, 3:10 PM IST
google-preferred

Kannauj: कन्नौज और हरदोई को जोड़ने वाले मेहंदी घाट गंगा पुल पर रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैदा की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है।

दो घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए। संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाकर ट्रक में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Kannauj: हाईवे पर मौत का तांडव! ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पलभर में उजड़ गई तीन जिंदगियां

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा। ट्रक हरदोई से मैदा लेकर औरैया जा रहा था।

Kannauj: सपा ने भरी चुनावी तैयारी की रफ्तार, बूथ और सेक्टर पर फोकस तेज

लापता व्यक्ति की तलाश जारी

पुलिस, गोताखोरों और राहत-बचाव दल की टीम गंगा नदी में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि खोज अभियान लगातार जारी है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Location :  Kannauj

Published :  12 July 2026, 3:10 PM IST

Related News

Advertisement