ग्रेटर नोएडा में सोनिका की मौत : लव मैरिज के 12 साल बाद ऐसा क्या हुआ? जो दुनिया से बोल दिया अलविदा, दहेज हत्या…

Sonika Death Case: ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

Post Published By: Manoj Mishra
Updated : 23 May 2026, 6:35 PM IST

Noida Desk : ग्रेटर नोएडा में एक और विवाहिता की मौत हो गई है। इस मामले में विवाहिता के परिजनों ने दहेज हत्या की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में स्थित अरनिया कमलापुर की रहने वाली 32 साल की सोनिका की शादी करीब 12 साल पहले कासना कोतवाली क्षेत्र में स्थित चीरसी गांव के रहने वाले सुभाष शर्मा से हुई थी। दोनों का प्रेम विवाह था। सोनिका के पिता राकेश ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी अपने ससुराल वालों के खिलाफ उनसे शिकायत करती रहती थी।

दीपक नागर हत्याकांड में डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्टिंग…मां की पुकार सुनिए योगी जी! बहन और बुआ के सवालों का कब दोगे जवाब?

राकेश ने बताया कि 20 मई की रात दलिया खाने के बाद उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसको ग्रेटर नोएडा में स्थित जिम्स अस्पताल में एडमिट करवाया। अगले दिन 21 मई को सोनिका के पति सुभाष ने उनको कॉल किया तो बताया कि उनकी बेटी आईसीयू में एडमिट है और उसकी हालत बेहद नाजुक है।

जब अस्पताल पहुंचे तो सोनिका की हो चुकी थी मौत

राकेश का आरोप है कि जब वह अस्पताल में पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। इस मामले में राकेश ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करके सोनिका के पति सुभाष समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कासना कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Noida

Published :  23 May 2026, 6:07 PM IST