हिंदी
मालदा रेल मंडल में हड़कंप (Img: Dynamite News)
Sahibganj : मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा आरपीएफ को ट्रेनों में अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हए बरहरवा पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ के सिपाही अनिल कुमार साह तथा सीपीडीएस टीम के सिपाही विनय कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षी योगेन्द्र मांझी एवं सिपाही नितीश कुमार के साथ गुमानी स्टेशन से बरहरवा रेलवे स्टेशन तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनरल कोच संख्या ER-104464 में दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की पिट्ठू बैग के साथ पाए गए।
Sahibganj : भोगनाडीह में दिनदहाड़े ऐसा क्या हुआ कि पूरा गांव कांप उठा? 16 घायल, एक की मौत
छापामारी दल को देखकर दोनों संदिग्ध चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए छापेमारी दल द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद नासरुद्दीन शेख उम्र 28 एवं मोहम्मद रहमत शेख उम्र 23, दोनों निवासी कलियाचक,जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। बरहरवा स्टेशन पर दोनों के बैगों की तलाशी लेने पर कुल 174 पुराने एवं प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें से 85 मोबाइल फोन मोहम्मद नासरुद्दीन शेख तथा 89 मोबाइल फोन मोहम्मद रहमत शेख के कब्जे से प्राप्त हुए।बरामद मोबाइल फोनों का अनुमानित बाजार मूल्य ₹ 58,95,878/- (अट्ठावन लाख पचानवे हजार आठ सौ अठहत्तर रुपये) आंका गया है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, स्वामित्व प्रमाण अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके उपरांत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत सभी मोबाइल फोनों को विधिवत जप्त कर जप्ती सूची तैयार की गई तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु दोनों आरोपियों एवं बरामद मोबाइल फोनों को (रेल थाना) बरहरवा जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है।
साहिबगंज में जंगल के पास चल रही ब्राउन शुगर डील पर पुलिस का वार, करोड़ों की सप्लाई का खुलासा
इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधयों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी रामशंकर सिंह ने बताया कि मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रकिया चल रही है। हालांकि इस तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुट गई है।
Location : Sahibganj
Published : 12 June 2026, 5:20 PM IST
No related posts found.