
यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल
लखनऊ: यूपी सरकार ने शुक्रवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। शासन ने 19 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले किए। इस नई तबादला सूची में कई प्रमुख जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार सुल्तानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को अपर आयुक्त वाराणसी बनाया गया है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव सृष्टि धवन को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर की जिम्मेदारी मिली है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौतमबुद्धनगर, सुशील प्रताप सिंह को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय, लखनऊ एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं मेरठ के अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ के पद पर यथावत बने रहेंगे। अनिरुद्ध प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), मुजफ्फरनगर बनाया गया है। राजीव राज, नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), जालौन बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, जालौन को नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप सचिव, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर बनाया गया है।
अनुपम मिश्रा, उपजिलाधिकारी चंदौली को उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज बनाया गया है। सीमा पांडेय, स्थानान्तरणाधीन अपर नगर आयुक्त, नगर निगम गोरखपुर को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी बनाया गया है। नीतीश कुमार सिंह, स्थानान्तरणाधीन अपर जिलाधिकारी जालौन को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बुलंदशहर भेजा गया।
प्रमोद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बुलंदशहर को अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। आयुष चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी, गाजीपुर को अपर जिलाधिकारी सीतापुर भेजा गया है। सुनील कुमार त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट हरदोई को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर भेजा गया।
संजय कुमार, उपजिलाधिकारी, हाथरस को नगर मजिस्ट्रेट हरदोई बनाया गया। अजीत कुमार सिंह, स्थानान्तरणाधीन अपर जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर को अपर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर बनाया गया।
त्रिभुवन, मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया को अपर जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया है। सुरेश कुमार पाल, अपर जिलाधिकारी बदायूं को मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया की जिम्मेदारी दी गई है।
Gurugram Power Crisis: गुरुग्राम में छाया अंधेरा, रैपिड मेट्रो की रुकी रफ्तार, यात्री हलकान
शासन ने तबादला पाए सभी आलाधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।
Location : Lucknow
Published : 22 May 2026, 11:32 PM IST