भाई ने हड़प लिया मकान, जान से मारने की धमकी: मैनपुरी में अविवाहित युवक ने DM से मांगी न्याय की भीख

मैनपुरी में अपनों के धोखे के शिकार पीड़ित सूरज ने डीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि उसके सगे भाई धीरज ने उसके मकान और पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। डीएम ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 July 2026, 1:54 PM IST
google-preferred

Mainpuri: अपनों के धोखे और प्रशासनिक बेरुखी से तंग आकर एक पीड़ित न्याय की आस में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा है। पीड़ित ने अपने ही सगे भाई पर मकान और पैतृक संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

​यह मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सूरज मूल रूप से कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला कैथ का निवासी है और उसकी बेशकीमती संपत्ति भी इसी गांव में स्थित है। सूरज ने शादी नहीं की है और वह अविवाहित है। वर्तमान में वह घिरोर थाना क्षेत्र के नगला धुरी में रहने को मजबूर है। पीड़ित सूरज का आरोप है कि उसकी बेसहारा स्थिति का फायदा उठाकर उसके सगे भाई धीरज ने उसकी नगला कैथ वाली संपत्ति और मकान पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri News: जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन से सियासी संग्राम! सपा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

भाई ने दी जान से मारने की धमकी

​पीड़ित सूरज ने बताया कि जब भी वह अपनी संपत्ति वापस मांगने या इसका विरोध करने का प्रयास करता है, तो आरोपी भाई धीरज उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की सीधे शब्दों में धमकी देता है। सूरज का कहना है कि उसने इस अवैध कब्जे और प्रताड़ना की शिकायत स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों से कई बार की, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन मिला और कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई।थक-हारकर आखिरकार पीड़ित सूरज मैनपुरी के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: छात्रों पर बर्बरता से गरमाई मैनपुरी की राजनीति; DM दफ्तर में सौंपा ज्ञापन, जानिए छात्रों के समर्थन में क्यों उतरे किसान

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

​मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मैनपुरी, डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पीड़ित सूरज की पूरी बात को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच और आरोपी भाई धीरज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का पूरा भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद पीड़ित सूरज को उसका हक और सुरक्षा कब तक मिल पाती है।

Location :  Mainpuri

Published :  29 July 2026, 1:54 PM IST

Related News

Advertisement