हिंदी
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ
महराजगंज: थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम बचगंगपुर में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कुंता (पत्नी प्रकाश) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रामवासियों ने महिला को घर में अचेत अवस्था में पाया, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकरकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया किसी तरह की हिंसा या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।"
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों से गहराई से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी संभावित कारणों और परिस्थितियों को समझा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए हर पहलू को गंभीरता से परखा जा रहा है।
पुलिस तकनीकी सहायता के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा, क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई भी अफवाह, तनाव या अव्यवस्था न फैले और लोग सुरक्षित महसूस करें। प्रशासन पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।
Location : Mahrajganj
Published : 24 May 2025, 12:36 PM IST
No related posts found.