Maharajganj Protest: तीन सदस्यीय टीम करेगी उपनिबंधक की जांच, 18वें दिन भी अनशन जारी

बीते 12 मई से अनशन पर बैठे हैं अधिवक्ता नगेन्द्र शुक्ला, पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 May 2025, 7:10 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद के नौतनवां तहसील में उपनिबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच और उनको हटाने की मांग व उनके खिलाफ सीबीसीआईडी जांच की मांग को लेकर अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला 12 मई से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। अधिवक्ता व किसान यूनियन के लोगों के मुताबिक जब तक उपनिबंधक पर कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक अनशन खत्म नहीं होगा। अधिवक्ता ने कहा कि अनियमितता के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए। अधिवक्ता ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जा रही है।

किसान यूनियन के लोगों ने किया तहसील घेराव का ऐलान

नौतनवां तहसील पर उपनिबंधक के खिलाफ धरने पर आज 18वें दिन भी एडवोकेट नगेंद्र शुक्ला के साथ अन्य किसान यूनियन मजदूर समिति के लोग बैठे हुए हैं। उपनिबंधक पर कार्यवाही नहीं होने से नाराज लोगों ने तहसील का घेराव करने की घोषणा की है। लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारी उपनिबंधक पर कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं। ऐसे में इस बार हम सभी चुप बैठने वाले नहीं हैं।

18वें दिन भी कार्यवाही की मांग को लेकर अनशन जारी

तहसील परिसर में आज बीते 18 दिनों से कार्यवाही की मांग को लेकर अधिवक्ता नगेन्द्र शुक्ला डटे हुए हैं। नगेन्द्र शुक्ला ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई है ऐसे में जब तक उपनिबंधक पर कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक अनशन खत्म नहीं होगा।

तीन सदस्यीय टीम करेगी उपनिबंधक की जांच

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता एवं रेवेन्यू बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री एवं एडवोकेट नागेंद्र प्रसाद शुक्ला द्वारा उप निबंधक नौतनवा के खिलाफ बीते 12 मई से क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल द्वारा भेजे गए शिकायत पत्र के आधार पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन महराजगंज आलोक शुक्ला ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। उक्त टीम में फरेन्दा के उपनिवंधक सुशील कुमार वर्मा कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि सदस्य के रूप में महराजगंज सदर के उपनिबंधक‌ कमलेश चंद्र वर्मा और निचलौल के उपनिवंधक संदीप कुमार चौहान सदस्य के रूप में नौतनवा के उपनिबंधक की जांच कर एक सप्ताह के अंदर आख्या देने प्रेषित करेंगे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 29 May 2025, 7:10 PM IST

Advertisement