Maharajganj: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, बुजुर्ग की मौत, चालक घायल

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 August 2026, 10:53 PM IST

Maharajganj: जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गेरमा के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना में बाइक चालक भी घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार गेरमा निवासी अर्जुन यादव (60) भैंस चराने गए थे। इसी दौरान दुर्गावलिया और गेरमा के बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की फाइल फोटो

ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बाइक चालक बाबूलाल गुप्ता (40), निवासी दुर्गावलिया, भी घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पिता बेखबर, मां का रो-रोकर बुरा हाल; महराजगंज में 12वीं छात्र की खौफनाक मौत

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक अपने पीछे दो पुत्र अजय और विजय तथा दो पुत्रियां खुशबू और बेबी को छोड़ गए हैं। दोनों पुत्रों का विवाह हो चुका है। पुत्री बेबी विवाहित है, जबकि खुशबू का विवाह अभी नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Maharajganj

Published :  3 August 2026, 10:53 PM IST