Maharajganj: जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर दबंगों ने युवक को पीटा; वीडियो वायरल

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के टिकुलहिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की लापरवाही को घटना की वजह बताया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 June 2026, 12:54 PM IST

Maharajganj: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी भूमि रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पीड़ित के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना लिया है।

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

जानकारी के अनुसार, पीड़ित और विपक्षी पक्ष के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और पीड़ित को बेरहमी से पीटा। मारपीट में घायल व्यक्ति के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों का आक्रामक रवैया बना रहा।

ग्रेटर नोएडा में 44 गांवों के किसानों ने प्राधिकरण पर बोला हल्ला, कहा- हमें हमारा हक दो, हाईकोर्ट का भी आदेश नहीं मान रहे अफसर

लेखपाल की भूमिका पर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन संबंधी विवाद की जानकारी पहले से तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग को थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते मामले का निस्तारण कर दिया गया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। लोगों ने हल्का लेखपाल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भूमि विवाद को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके कारण तनाव बढ़ता गया और आखिरकार हिंसा में बदल गया।

अरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते भूमि विवादों के मामलों का समयबद्ध समाधान आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

जिसने दिखाए शादी के सपने उसी ने दिया धोखा! महिला सिपाही की शिकायत पर निलंबित हुआ पुलिसकर्मी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  9 June 2026, 12:54 PM IST