हिंदी
वरिष्ठ सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा (Img: Dynamite News)
Kolhui: महराजगंज के कोल्हुई कस्बे के एक मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनने पर समाज के हर वर्ग के हित में काम किया जाएगा।
रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और युवाओं को अपेक्षित अधिकार एवं सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की बात करती रही है। पीडीए की एकजुटता प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।
ये भी पढ़ें- Maharajganj: एक गलती और पलभर में मच गई चीख-पुकार! 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दो मजदूर, हालत गंभीर
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। नेताओं ने पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनसमर्थन जुटाने की अपील की।
ये भी पढ़ें- ‘खंभा है, तार है, ट्रांसफॉर्मर है पर फिर भी अंधेरे में 20 साल’! लखीमपुर खीरी के इस गांव की हैरान करने वाली दास्तान
सभा में पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक विनोद तिवारी, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, दीपू पांडेय, मनोज सिंह, मदन गोपाल यादव, बाबर अब्बासी, शैलेन्द्र यादव, किताबुल्लाह, सिंहबली विश्वकर्मा और राकेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
Location : Kolhui
Published : 6 September 2026, 6:06 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) PDA Politics Ram Asare Vishwakarma Samajwadi Party UP Assembly Election 2027