एक जमीन… और बुजुर्ग की मौत! फरेंदा में मचे हड़कंप के पीछे क्या है पूरा सच?

महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में 70 वर्षीय सच्चाराम गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों ने जमीन विवाद को घटना की वजह बताया है। पुलिस ने शिक्षामित्र बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 July 2026, 10:45 AM IST
google-preferred

Maharajganj: फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 70 वर्षीय सच्चाराम गुप्ता का शव घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। मृतक की बहू, जो शिक्षामित्र बताई जा रही हैं, को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जमीन विवाद को लेकर पहले भी होता था विवाद

परिजनों के अनुसार सच्चाराम गुप्ता और उनकी पुत्रवधू शोभा गुप्ता के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की छोटी बहू सुनीता गुप्ता का आरोप है कि शोभा गुप्ता ससुर पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थीं। परिवार का यह भी दावा है कि जमीन नाम न करने पर उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना से एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Follow UP: FIR दर्ज होने के बाद नोएडा की रुचिका सिंह का पूरा परिवार गायब, CJP Protest में पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

नामजद आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद कृष्णा समेत अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्थरबाजी, विरोध और फिर भारी पुलिस बल… देवरिया के लवकनी गांव में आखिर क्या हुआ? जानिए पूरा मामला

पुलिस बोली- जांच के बाद ही होगा खुलासा

फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और बिना पर्याप्त साक्ष्यों के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी जारी है।

Location :  Maharajganj

Published :  31 July 2026, 10:45 AM IST

Related News

Advertisement