
पुलिस हिरासत में आरोपी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुरन्दरपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, रानीपुर चौराहे पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से कुल 5700 एम्पुल नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनमें डायजेपाम, बुप्रेनॉरफिन और प्रोमेथाजीन शामिल हैं। बरामद इंजेक्शनों की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32 वर्ष) निवासी जुगौली, थाना सोनौली तथा आदित्य कुमार मिश्र (30 वर्ष) निवासी कम्हरिया बुजुर्ग, थाना कोल्हुई बाजार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, 9000 रुपये नकद और एक कार भी बरामद की गई है।
महराजगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! भारत-नेपाल सीमा पर 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। करीब 10 लाख की खेप नेपाल भेजने की थी तैयारी। अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस।#Maharajganj #DrugSeizure #UPPolice #BorderCrime pic.twitter.com/3XrdAUTR3t
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 10, 2026
Maharajganj: सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में व्यक्ति की मौत
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पिछले करीब छह महीने से नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर रहे थे और इन्हें नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस मामले में एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद दवाइयों का उपयोग सामान्यतः चिकित्सा में होता है, लेकिन इन्हें अवैध रूप से मिलाकर "कॉकटेल ड्रग" के रूप में युवाओं में नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।
महराजगंज में डीआईजी का सख्त संदेश, महिला सुरक्षा बनी पहली प्राथमिकता; पढ़ें पूरी खबर
इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन (Backward & Forward Linkages) की जांच में जुटी है।
Location : Maharajgan
Published : 10 April 2026, 3:24 PM IST