औरैया में एसीबी का बड़ा एक्शन, JE और लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी के औरैया में एसीबी की टीम ने शुक्रवार को भष्ट्राचार पर बड़ा प्रहार किया है। टीम ने एक्शन लेते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 April 2026, 4:27 PM IST
google-preferred

Auraiya: औरैया जनपद में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक्शन लेते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दोपहर को फफूंद केशमपुर सब स्टेशन पर की गई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए सदर कोतवाली औरैया ले गई। पुलिस के अनुसार, इन पर एक उपभोक्ता से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। औरैया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच जारी है।

आखिर औरैया पुलिस कैसे बनी प्रदेश में नंबर 1! जानें DIG के निरीक्षण में खुले सफलता के कौन से राज, पढ़ें खबर में

क्या था मामला?

शिकायतकर्ता दीपक बाबू पुत्र वीरेंद्र कुमार सेहदपुर फफूंद गांव के निवासी हैं और दिल्ली-एनसीआर में फूड विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव में एक मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से हटवाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। इसके लिए उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें से 11 हजार रुपये बतौर अग्रिम शुक्रवार को दिए जाने थे।

Auraiya News: सुरक्षा के लिए लगा CCTV कैमरा ही उखाड़ ले गए शातिर; पढ़ें औरैया की यह वारदात

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

दीपक बाबू ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ में दर्ज कराई थी। ब्यूरो की टीम ने लाइनमैन लल्लन कुशवाहा और जेई अजय कुमार पांडेय को 11 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए जेई अजय कुमार पांडेय (30 वर्ष) बनारस के निवासी हैं, जबकि लाइनमैन लल्लन कुशवाहा (25 वर्ष) केशमपुर (फफूंद) का रहने वाला है।

Location :  Auraiya

Published :  10 April 2026, 4:27 PM IST

Advertisement