हिंदी
बृजमनगंज में किशोर का मौत (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: जनपद के बृजमनगंज थानाक्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक के घर में मातम पसरा हुआ।
मृतक की पहचान ग्राम सभा पुरंदरपुर के टोला केवटलिया निवासी प्रदीप पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। प्रदीप की मौत के कारण अभी तक सामने नहीं आ सका।
जानकारी के अनुसार युवक की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा पास की। उसका बड़ा भाई दिलीप और छोटी बहन संध्या हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप की सुबह अचानक उल्टी और दस्त के कारण तबीयत बिगड़ गई थी। उसके बाद परिजन उसे बनकटी ले गए। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई है। इसके बाद स्वजन उसका शव बिना पीएम के जबरदस्ती दाह संस्कार के लिए लेकर जाने लगे थे। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप पर उसका पोस्टमार्टम कराया।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने से मृतक की मौत हुई है। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।
Location : Maharajganj
Published : 9 May 2026, 7:48 PM IST
Topics : Brijmanganj Police Station Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police Teenager Dies