लखनऊ के सरोजनी नगर में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की एक टिप्पणी के विरोध में माहौल गरमा गया। स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के खिलाफ दिए गए बयान से नाराज़ जनता ने शहीद पथ चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान अजय राय की तस्वीर पर कालिख पोत, जूतों से पीटा और…
नारेबाजी
Lucknow: राजधानी लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के खिलाफ की गई टिप्पणी सामने आई। इस बयान को जनता ने अपमानजनक और अभद्र बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
देखते ही देखते सरोजनी नगर शहीद पथ चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दर्शनकारियों का कहना था कि विधायक के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह न केवल व्यक्तिगत रूप से अपमानजनक है बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अजय राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, उनके सोशल मीडिया पोस्ट की तस्वीरें निकालकर उन पर कालिख पोती गई और प्रतीकात्मक रूप से जूतों से पीटा गया। इसके बाद चौराहे पर अजय राय का पुतला फूंका गया।
रहस्यमयी मौत: आम के पेड़ से लटका मिला युवक, इलाके में मचा हड़कंप
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन आक्रोश साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अजय राय की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। नेताओं का कहना है कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने न सिर्फ विधायक के रूप में बल्कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी देश और समाज की सेवा की है। उनके नेतृत्व में सरोजनी नगर ने विकास की दिशा में कई अहम कदम बढ़ाए हैं।
बदायूं में झगड़े में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, थाना प्रभारी पर तहरीर न लेने का गंभीर आरोप
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर अजय राय सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा। चेतावनी दी गई है कि माफी न मिलने की स्थिति में कांग्रेस कार्यालय और अजय राय के आवास पर भी व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।