निचलौल वन्य क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, 16 वर्षीय किशोरी पर हमला, इलाज के दौरान मौत

महराजगंज के निचलौल वन्य क्षेत्र से सटे ग्राम बढ़या मुस्तकील में तेंदुए के हमले से 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Maharajganj: जनपद के निचलौल वन्य क्षेत्र से सटे इलाके में तेंदुए के हमले से एक 16 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या मुस्तकील में हुई, जहां आबिद अली की पुत्री शैरुन निशा तेंदुए का शिकार बन गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार , शैरुन निशा मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे अपने निजी कार्य से गांव के पास स्थित नहर किनारे बने बंधे की ओर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Republic Day पर हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, बड़े शहर निशाने पर; जानें सुरक्षा एजेंसियों ने कैसे बनाया देश का कवच?

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

घटना के बाद से क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्य क्षेत्र से सटे गांवों में तेंदुए की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब तक वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों को डर है कि यदि जल्द तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो कोई और बड़ा हादसा हो सकता है।

डाइनामाइट न्यूज की खबर का असर: जांच करने पहुंचे बड़े अफसर, नाली निर्माण में गड़बड़ी पर जल निगम का बड़ा एक्शन

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरे लगाने और गांव के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 17 January 2026, 5:03 PM IST

Advertisement
Advertisement