UP Crime: गोरखपुर में छोटी सी बात पर हुआ कांड, गांव में हड़कंप

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Gorakhpur: गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने ऐसा खतरनाक मोड़ लिया कि मामला सीधे जान लेने की कोशिश तक पहुंच गया। दिनदहाड़े गाली-गलौज और मारपीट, फिर रात में घर के अंदर हमला इस पूरी वारदात ने गांव में दहशत फैला दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

ग्राम कोहरा बुजुर्ग निवासी अनूप चंद ने आरोप लगाया है कि गांव के ही लालू चंद, कुलदीप चंद, करिश्मा चंद, शिव बहादुर चंद, आशा चंद, लालमुनि चंद, आयुष सिंह और कुंवर चंद ने आपसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया। घटना 3 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब अनूप चंद अपनी जमीन पर घास रख रहे थे। तभी सभी आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

जमीन के कागज पूरे, फिर भी हंगामा! युवक ने क्यों की खुद को जलाने की कोशिश; जानें आखिर सच क्या है?

दिन में मारपीट, रात में फिर हमला

पीड़ित के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के अंदर भाग गए। लेकिन आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उसी दिन रात करीब 8 बजे, जब वह घर में बैठे थे, तभी पीछे से कुलदीप चंद ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

पुलिस में शिकायत और कार्रवाई

अनूप चंद का कहना है कि उन्होंने कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ते गए। आखिरकार लिखित तहरीर देने के बाद पुलिस हरकत में आई और 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 131 व 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Haldwani: 19 साल की लड़की ने थाने के भीतर मां को मारा थप्पड़, कहा- तुझे समझ नहीं आता

गांव में तनाव, पुलिस अलर्ट

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी जमीन को लेकर विवाद होता रहा है, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया। पुलिस ने इलाके में नजर बनाए रखी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

 

 

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 29 March 2026, 6:47 PM IST

Advertisement