हिंदी
पुलिस मामले की जांच में जुटी(सोर्स-इंटरनेट)
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में किसान की मौत का मामला सामने आया है। पूरा मामला ललितपुर के थाना बार क्षेत्र का है। जहां गांव धनगौल में एक किसान घायल अवस्था में पाया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,न्यायालय में पेशी कर वापस आते समय गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।
ललितपुर में किसान घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। जिसके बाद से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने उसे फौरन नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना में किसान सड़क किनारे घायल अवस्था में पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसे नजदीकी जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने किसान की स्थित को बहुत गंभीर बताया है। जिसके बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान किसान की मृत्यु हो गई।
किसान के मौत की खबर जब परिजनों तक पहुंची। इसके बाद परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। किसान की मौत से दुखी होकर पत्नी ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक की पत्नी ने पुत्र और बेटी के साथ घंटाघर पर सड़क जामकर जमकर नारेबाजी भी किया।
पत्नी ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। इसी बीच समाधान दिवस में जाने के लिए निकल रहे डीएम और एसपी ने रुककर पीड़िता की बात सुनी। इसके बाद डीएम और एसपी ने मामले को सुनकर मृतक के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। जिसमें गहनता से जांच करने बाद पता चला कि झांसी मेडिकल कॉलेज ने कोई लापरलाही नही बर्ती। इस किसान की मृत्यु में झांसी मेडिकल कॉलेज का कोई हाथ नही है।
इस घटना के बारे में जब ग्रामीणों को पता चला तो उनके बीच शोक की लहर दोड़ गई। उन्होने कहा कि मृतक एक महनती इंसान था। खेती-बाड़ी करके वो अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
Location : Lalitpur
Published : 3 May 2025, 6:52 PM IST
Topics : Jhansi Medical College Lalitpur uttarpradesh