Maharajganj News: चलते बाइक सवार को एसएसआई ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान

महराजगंज कोल्हुई कस्बे के लोटन तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Updated : 5 May 2026, 11:37 PM IST

Maharajganj News:  महराजगंज कोल्हुई कस्बे के लोटन तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

अंबेडकरनगर में महिला का शव नाली से मिलने पर क्राइम स्टोरी में नया मोड़, निकला विदेशी कनेक्शन

रुकने का इशारा न मानने पर उठाया हाथ

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कोल्हुई थाने में तैनात एसएसआई सत्यप्रकाश त्रिपाठी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। इसी बात से नाराज होकर एसएसआई ने चलते हुए बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया।

Gorakhpur Police: धर्मशाला तिराहा पर लगेगा जाम तो बजेगा डंडा, जानिए ये नियम

लोगों ने उठाए पुलिस के रवैये पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों ने पुलिस के इस व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती जरूरी है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से पुलिस की छवि प्रभावित होती है।

एसपी ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा को जिम्मेदारी सौंपी है।

जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

एसपी ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की छवि को खराब करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Location :  Maharajganj

Published :  5 May 2026, 9:50 PM IST