मौत का ‘प्रिस्क्रिप्शन’ या कातिलाना लापरवाही? KGMU में एक ‘ना’ ने कैसे ले ली होनहार छात्रा की जान!

लखनऊ के KGMU में सोमवार सुबह नर्सिंग छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथी छात्रा की मौत के बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र विभाग में जुट गए और घेराव कर धरने पर बैठ गए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 September 2026, 1:46 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में से एक, KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) के गलियारों में सोमवार सुबह अचानक खामोशी टूट गई। जिन हाथों में मरीजों की सेवा का जिम्मा था, वो हाथ अब गुस्से में हवा में लहरा रहे थे। वजह थी— एक ऐसी मौत, जिसे शायद एक 'छुट्टी' टाल सकती थी। एक होनहार नर्सिंग छात्रा अब इस दुनिया में नहीं है, और उसके पीछे छूट गया है एक सुलगता हुआ सवाल— आखिर उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है?

लखनऊ में डिप्टी CM के घर पहुंचे बॉन्डेड डॉक्टर, बोले- 19 दिन बाद भी वादा पूरा नहीं, समान वेतन की मांग पर प्रदर्शन

डेंगू का डंक और वो क्रूर 'इनकार', जिसने छीन ली जिंदगी

2025 बैच की होनहार नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। उसे डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया था। तड़पती हुई दिव्यांशी ने प्रशासन से सिर्फ आराम करने की मोहलत (छुट्टी) मांगी थी, लेकिन आरोप है कि सिस्टम की बेरुखी ने उसे यह मोहलत नहीं दी। बीमारी की हालत में जब हालात बेकाबू होने लगे, तो उसे आनन-फानन में इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी... तीन दिन पहले दिव्यांशी जिंदगी की जंग हार गई।

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे मासूम और बनाते रहे दरिंदे वीडियो, जमुई की इस खौफनाक घटना ने झकझोर कर रख दी इंसानियत

'वी वांट जस्टिस' की गूंज: KGMU में खौलता छात्रों का खून

जैसे ही दिव्यांशी की मौत की खबर कैंपस में पहुंची, छात्रों का गुस्सा ज्वालामुखी की तरह फट पड़ा। सोमवार सुबह होते ही बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्रों ने विभाग का घेराव कर लिया और धरने पर बैठ गए। कैंपस में सिर्फ एक ही नारा गूंज रहा है— "वी वांट जस्टिस"। आक्रोश इतना गहरा है कि मौके पर पहुंचे डीन (नर्सिंग) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। अधिकारी मान-मनौव्वल की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपने साथी को खो चुके छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

छाता शुगर मिल पर फिर गरमाया माहौल, तड़के प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद 30 गांवों में पंचायत; मिल की ओर बढ़े ग्रामीण

प्रदर्शनकारी छात्रों का सीधा आरोप है कि KGMU में बैठे जिम्मेदार अधिकारी इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि प्रशासन की इस मनमानी और तानाशाही का खामियाजा सीधे तौर पर उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

Location :  Lucknow

Published :  21 September 2026, 1:46 PM IST

Related News

Advertisement